सीतापुर में बाघ ने नीलगाय को बनाया निवाला, ग्रामीणाें में दहशत

सीतापुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत वन रेंज बहादुरनगर मजरा के गांव में बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। रविवार देर रात बाघ ने खेत में घुसी एक नील गाय काे अपना शिकार बनाया है। सोमवार दोपहर नील गाय का अधा शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग सक्रिय हाे गया है।
वन रेंजर सुयश श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व प्रधान सुखराम यादव समेत ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत गुराईपुर के मजरा बहादुरनगर में बाघ हाेने की
जानकारी दी है। माैके पर टीम के साथ पहुंचकर जांच की गई। जिसमें पता चला है कि बाघ ने अशोक यादव के सरसों के खेत से नीलगाय को पकड़कर पास के गन्ने के खेत में ले जाकर निवाला बनाया है। नील गाय के अवशेष मिले हैं। बाघ की गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। बाघ का मूवमेंट हरगांव रेंज की ओर दर्ज किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से बाघ को पकड़ने के लिए सोमवार शाम या मंगलवार को पिंजरा लगाया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma



