Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान से देशभर में बढ़ी जागरूकता : मेराज खान

सफाई अभियान में शामिल मोहल्‍लेवासी

-स्वच्छता अभियान में जुटे दीपाटोली और इलाहीनगर के लोग, क्षेत्र को साफ रखने का लिया संकल्प

रांची, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सद्भावना पंचायत दीपाटोली और मोमिन पंचायत इलाहीनगर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत दीपाटोली स्थित सद्भावना नगर से हुई, जो ज़ाकिर कॉलोनी में संपन्न हुई।

अभियान के दौरान पंचायत संरक्षक मेराज खान ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल अपने घर तक सीमित न रहें, बल्कि आसपास के इलाकों को भी स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान से देशभर में जागरूकता बढ़ी है और अब लोग साफ-सफाई को प्राथमिकता देने लगे हैं।

अभियान के दौरान सभी ने नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने और क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग झाड़ू, कुदाल और अन्य उपकरणों के साथ अभियान में शामिल हुए। सभी ने मिलकर सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों से कचरा उठाकर साफ-सफाई की।

स्वच्छता अभियान में शाहबाज, शाकिब नसीम, हफीज अंसारी, परवेज आलम, रागिब, मुर्शिद आलम, रवि कुजूर, इरशाद आलम, राजिफ अली, जफर आलम, अब्दुल गफ्फार, खुर्शीद आलम, मोहम्मद नसीम, मो. कलाम और पप्पू भाई सहित कई स्थानीय लोग शामिल हुए।——————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *