Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

74 कामगारों को प्रशिक्षण उपरांत दिया गया प्रमाण पत्र

अररिया फोटो:प्रमाण पत्र का वितरण

अररिया 21 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रानीगंज में रविवार को फिश नेट मेकर व्यवसाय से जुड़े 74 कामगारों को प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य राजीव कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद इन कामगारों को सरकारी बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वयं का रोजगार प्रारंभ कर सकें।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सरकार देशभर के 18 प्रकार के पारंपरिक कारीगरों को इस योजना का लाभ प्रदान कर रही है, ताकि वे कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं का रोजगार प्रारंभ कर सकें।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अररिया जिले के तीनों सरकारी आईटीआई संस्थानों में इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *