Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बकरीपालन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र हुए वितरित

बकरीपालन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र हुए वितरित

कानपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के कम्पनी बाग़ स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर द्वारा आयोजित व्यावसायिक बकरी पालन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण 15 से 19 दिसंबर कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। यह जानकारी शुक्रवार को समापन समारोह में प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ अजय कुमार सिंह ने दी।

समापन समारोह में प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मौके पर मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान, प्रशिक्षण आयोजक पशुपालन वैज्ञानिक डॉक्टर शशिकांत, प्रसार वैज्ञानिक डॉक्टर राजेश राय आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

उन्होंने बताया कि बकरीपालन से होने वाले फायदे, आर्थिक लाभ, बकरियों में विभिन्न बीमारियों व उनके बचाव के देशी उपाय के बारे में बताया। बकरीपालन के लिए बैंक से ऋण, बकरी बीमा एवं सरकारी अनुदान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *