टिहरी, कोटी व बी पुरम क्षेत्रों में चेकिंग के दाैरान 22 वाहनों के चालान व चार वाहन सीज

वाहन चेकिंग अभियान चलाती टीम.

टिहरी गढ़वाल, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बुधवार काे टिहरी, कोटी व बी पुरम क्षेत्रों में यातायात नियमों के अनुपालन के लिए सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान परिवहन विभाग के सत्येंद्रराज एआरटीओ (प्रवर्तन), नवीन गोस्वामी, अर्जुन सिंह परिवहन सहायक निरीक्षक ने मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न मामलाें में जैसे बिना टैक्स, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 22 वाहनाें के चालान किए और चार वाहन सीज किए.

जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी इसी प्रकार सख्त प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी.

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Leave a Comment