Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड के चार जिलों में 20 अक्टूबर को बारिश की संभावना

बारिश की फाइल फोटो

रांची, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड के चार जिलों में सोमवार को बारिश होने की संभावना है। इस दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल हैं। इन जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 21 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में सुबह में कोहरा छाया रहेगा, जबकि बाद में मौसम साफ हो जाएगा। 22 अक्टूबर को भी दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में कोहरा छाया रहेंगे।

इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहे। दिन भर धूप और बादल की स्थिति बनी रही।

राज्य में तापमान की बात करें, तो सबसे अधिक गोंड्डा में 34.3 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार जिले में 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 32.7, डाल्टनगंज में 32.6 डिग्री, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *