Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

मनरेगा कानून को बदलने से भारत के करोड़ों गरीब लोगों के साथ होगा अन्याय : कौल सिंह ठाकुर

मनरेगा कानून को बदलने के विरोध में गांधीचौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

मंडी, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला कांग्रेस कमेटी मंडी ने चेतराम ठाकुर पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में मनरेगा कानून के खिलाफ भारत सरकार ने जो कानून बनाया है, उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कानून के खिलाफ के गान्धी चौक में गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। इस मौके पर ठाकुर कौल सिह पूर्व मन्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ठाकुर कौर सिंह ने कहा कि 21 दिसंबर 2004 को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस ऐतिहासिक कानून को लागू कर देश के करोड़ों लोगों को सीधे तौर पर रोजगार उनके घर द्वार पर मुहैया करवाया था । इस कानून के बनने से ग्रामीण लोगों की आर्थिक दशा मजबूत हुई जिसके कारण आज भारत विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था के तौर पर उभर कर सामने आया है ।

उन्होंने कहा कि इस कानून को बदलना भारत के उन करोड़ों गरीब लोगों के साथ सीधा अन्याय है जिनकी रोजी-रोटी मनरेगा से चलती थी। वर्तमान में जो नया कानून बनाया गया है उसमें बहुत सारी खामियां हैं और उसको लागू किया जाता है तो राज्यों पर जो बोझ पड़ेगा वह नहीं दे पाएंगे और यहां योजना धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।

इस अवसर पर सदर कांग्रेस की प्रत्याशी रही व जिप सदस्य चंपा ठाकुर, नरेश चौहान, जगदीश रेड्डी, जोगिंदर गुलरिया, अलकनंदा, तोष कुमार, शकुंतला कश्यपश , जगदीश रेडी, अलकनंदां, प्रकाश कशयप, संजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, तरुण ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *