Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर की हार्ट फेल से हुई थी मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

डॉ की फाईल फोटो

-अंबेडकर नगर जनपद के रामपुर सकरवारी गांव के निवासी थे

सुलतानपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र वर्मा का निधन हार्ट फेल होने से हुआ है। वे रविवार काे अपने आवास पर अचानक गिर गए थे और उन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने मत घोषित कर दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. वर्मा की मौत का कारण हार्ट फेल होना है। रिपोर्ट में अत्यधिक सिगरेट पीने और शराब के सेवन की पुष्टि भी हुई है, जिससे उनके लेंस में संक्रमण हो गया था। मामले में बिसरा सुरक्षित रखा गया है। डॉ. सुरेंद्र वर्मा कूरेभार में आर्थोपेडिक सर्जन और मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से अंबेडकर नगर जनपद के रामपुर सकरवारी गांव के निवासी थे, लेकिन सुलतानपुर नगर के सिरवारा मोहल्ले में रहते थे। उनका विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने अपने अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज भेजा और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग डॉ. वर्मा की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया था।

तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई

नगर कोतवाल धीरज कुमार ने सोमवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और परिवार से कोई तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। डॉ. वर्मा का अंतिम संस्कार अंबेडकर नगर स्थित उनके पैतृक गांव में किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *