Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

शिमला में दशहरे की धूम, मुख्यमंत्री ने जाखू में किया पुतला दहन

जाखू में पुतला दहन करते सीएम
जाखू में पुतला दहन

शिमला, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हिमाचल में गुरूवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दशहरा उत्सव प्रदेशभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। जगह-जगह रावण,मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले जलाए गए। आतिशबाजी की गूंज से आसमान गूंज उठा तो हर तरफ धुएं का गुब्बार दिखा।

इस बीच आमजन का जोश देखने वाला था, हर जगह जमकर भीड उमडी। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में दशहरा उत्सव धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के मैदान में रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।

रावण दहन के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर रावण को आग लगाई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।

इस बीच शहर के उपनगरों समरहिल, टूटू, बालूगंज, नाभा, संकटमोचन सहित अन्य स्थानों पर भी दशहरा उत्सव की धूम रही और रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *