Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दिल्ली और इंदौर दौरे पर, शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

इंदौर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गुरुवार काे दिल्ली और इंदौर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव आज सुबह 11 बजे सीएम हाउस में शस्त्र पूजन करेंगे। दोपहर 1:20 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। जहां गांधी जयंती पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री डाॅ.यादव इंदौर शहर में विजया दशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम डीआरपी लाइन में आयोजित किया गया है। इसी परिसर में चेट बोर्ड संबंधी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। आयोजन की व्यापक तैयारियां की गई है। 1:50 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शस्त्रों की पूजा करेंगे। साथ ही वे शस्त्रागार का अवलोकन करेंगे। यहीं पर वे वाहनों और अश्वों की पूजा भी करेंगे। इसी परिसर में आयोजित चेट बोर्ड कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

3:45 बजे नेहरू पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट से 4:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *