मुख्यमंत्री ने डीएफओ पौड़ी को हटाने के दिए निर्देश,नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट सुविधा

Chief Minister  पुष्कर सिंह धामी वन विभाग की समीक्षा बैठक करते.

-गांव के आसपास झाड़ियों को भी साफ करने के निर्देश, 30 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे टीम

देहरादून, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में मानव -वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से वहां से हटाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जंगली जानवरों के अधिक भय वाले क्षेत्रों में बच्चों को स्कूल तक छोड़ने और घर तक लाने के लिए एस्कॉर्ट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष को खत्म करने के लिए वन विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन के स्तर पर भी प्रभावी प्रयास किये जाएं. यह सुनिश्चित किया जाए कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना मिलने के 30 मिनट के अन्दर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाए. इसके लिए संबंधित डीएफओ और रेंजर की जिम्मेदारी तय की जाए. प्रभावितों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए.

Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का अधिक भय है, ऐसे क्षेत्रों में स्कूली बच्चों को स्कूल तक छोड़ने और घर तक लाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से एस्कॉर्ट की व्यवस्था की जाए.

उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष में किसी परिवार से कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना, ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वन विभाग प्रभावित परिवार की आजीविका को सहायता देने के लिए दो सप्ताह के अंदर नीति बनाकर प्रस्तुत करे. जनपदों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए जिन भी उपकरणों की आवश्यकता है, उन्हें यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाए.

Chief Minister ने कहा कि हमारी पहली जिम्मेदारी वन्यजीवों से लोगों के जीवन को बचाना है, इसके लिए नई तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाए. जंगली जानवर आबादी क्षेत्रों में न आये, इसके लिए स्थाई समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए. वन्यजीवों की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरों के माध्यम से निरंतर नजर बनाये रखें. वन कर्मी लगातार निगरानी रखें और ग्रामीणों के साथ अपना संवाद मजबूत रखें.

Chief Minister ने कहा कि बस्तियों के आस पास जंगली झाडियों को अभियान चलाकर साफ किया जाए. साथ ही बच्चों और महिलाओं को विशेष तौर पर आस पास वन्य जीवों की मौजूदगी को लेकर जागरुक किया जाए.

बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, सी रविशंकर, प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा, अपर सचिव हिमांशु खुराना शामिल हुए.

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Leave a Comment