Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

देश विरोधी वांगचुक का समर्थन कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी फाइल फोटो

रांची, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से लद्दाख में गिरफ्तार वांगचुक के पक्ष में दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

मरांडी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि इंडी गठबंधन की राज्य सरकारों ने देशद्रोहियों को पनाह देने, समर्थन और संरक्षण देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। झारखंड भी आज देशद्रोहियों का स्लीपर सेल बन चुका है। आए दिन जांच एजेंसियां राज्य से देशद्रोही आतंकियों को गिरफ्तार कर रही हैं। यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान से यह सच्चाई सामने आ गई है।

मरांडी ने कहा कि कथित सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण संरक्षण की आड़ में देश को खंडित करने की साजिश रच रहे सोनम वांगचुक ने भड़काऊ भाषण के जरिए युवाओं को उकसाया, जिसके परिणामस्वरूप आगजनी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान तो हुआ ही, जानहानि भी हुई।

उन्होंने कहा कि इसकी मानसिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वांगचुक ने वीडियो जारी कर कहा था कि यदि चीन के सैनिक लेह लद्दाख की ओर से देश में घुसने की कोशिश करेंगे तो वे चीन को रास्ता दिखाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब प्रशासन ने वांगचुक पर विदेशी धन का दुरुपयोग कर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने और चीन की मदद करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, को वांगचुक के वीडियो/बयानों को देखना सुनना और 2007 में लिखे गए लेह के मजिस्ट्रेट के पत्र को पढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जनता को बताएं कि राष्ट्रविरोधी सोच रखने वाले का समर्थन करना कितना सही है। देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त वांगचुक का समर्थन कर मुख्यमंत्री जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं ।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *