मुख्यमंत्री ने शाहपुर के कलियाडा में बहुउद्देशीय इंडोर स्डेडियम का किया लोकार्पण

Chief Minister  शाहपुर में इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन करते हए.

धर्मशाला, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है तथा विपक्ष के विरोध के बावजूद कई महत्त्वपूर्ण सुधार लागू किए गए हैं. इन ईमानदार प्रयासों के परिणामस्वरूप, प्रदेश अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पूर्व सरकार के कार्यकाल में यह 21वें स्थान पर था.

वीरवार को यह बात Chief Minister ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलियाडा में नवनिर्मित बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण करने के उपरांत कही. यह स्टेडियम 3.36 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसमें बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और फिटनेस सेंटर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए 100 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में सीबीएसई पाठयक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर आधारित प्रतियोगी Examination ओं के लिए तैयार करना और उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है.

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अतिरिक्त धन राशि शीघ्र की जाएगी जारी

Chief Minister ने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है, जिससे यहां बड़े विमानों की आवाजाही संभव हो सकेगी. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, हवाई सम्पर्क सुविधा में सुधार होगा और क्षेत्र में रोजगार के और अधिक अवसर सृजित होंगे. उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए शीघ्र ही और धनराशि भी जारी की जाएगी.

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री (डॉ.) कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि Chief Minister ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के लुथान में सुख-आश्रय परिसर के माध्यम से बेसहारा बच्चों, महिलाओं और वृद्धजनों को आश्रय सहयोग प्रदान करने की पहल की है. यह आधुनिक आवासीय परिसर मुख्यमन्त्री सुख-आश्रय योजना के तहत 400 व्यक्तियों की क्षमता के साथ बनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे के समूल नाश के लिए व्यापक अभियान चला रही है. समाज के सभी वर्गों को आगे आकर युवाओं को इस सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग देना चाहिए.

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Leave a Comment