युवा कांग्रेस नेत पंडित अरुण प्रकाश आर्य ने भाजपा पर लगाए व्यापारियों को गुमराह करने के आरोप

मंडी, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मंडी जिला के सुंदरनगर में बीते दिनों व्यापारियों के मुद्दों को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। युवा कांग्रेस नेता और अधिवक्ता पंडित अरुण प्रकाश आर्य ने भाजपा पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सुनियोजित तरीके से व्यापारियों को गुमराह करने तथा सरकार और प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है। जबकि वास्तविकता यह है कि जवाहर पार्क पूर्णतः नगर परिषद के अधीन आता है और उसकी देखरेख, किराया वसूली, अनुमति प्रदान करने से लेकर एनओसी जारी करने तक के सभी अधिकार नगर परिषद के पास ही निहित हैं।
उन्होंने कहा कि जब मेला आयोजित करने से लेकर स्थल आवंटन तक की जिम्मेदारी नगर परिषद की है, तब सवाल प्रशासन या सरकार पर उठाना दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक प्रयास है, क्योंकि प्रशासन की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित है और उसे बदनाम करना अनुचित और भ्रामक है। अरुण प्रकाश आर्य ने कहा कि भाजपा व्यापारियों की आड़ में राजनीति कर रही है, जिससे व्यापारी भाई अनावश्यक विवादों और भ्रम का शिकार हो रहे हैं, जबकि युवा कांग्रेस व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}.cf1{font-family:Consolas;font-size:11pt;}
उन्होंनेकहाकि क्षेत्र की जनता सब जानती है कि कौन सच बोलता है और कौन राजनीतिक शगूफे छोड़ता है; यदि भाजपा को अपने आरोपों पर भरोसा है तो रायशुमारी करवा ले, सच्चाई अपने आप उजागर हो जाएगी। अरुण प्रकाश आर्य ने कहा कि कांग्रेस संगठनात्मक रूप से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान चाहता है, जबकि भाजपा भ्रम फैलाकर केवल माहौल को दूषित करने का काम कर रही है, लेकिन जनता अब इन राजनीतिक हथकंडों को भलीभांति समझती है और उनकी सच्चाई भी जल्द सामने आएगी।
—————
body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}.cf1{font-family:Consolas;font-size:11pt;}
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा



