Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

मुख्यमंत्री ने हिमाचल निकेतन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, छह माह में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

हिमाचल निकेतन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री।

शिमला, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 145 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में 107 कमरे, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, मीटिंग हॉल, डॉर्मिटरी, पार्किंग, गार्डन, ईवी चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी।

उन्होंने कहा कि यह भवन उपचार, शिक्षा एवं अन्य कार्यों से राष्ट्रीय राजधानी आने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा तथा लोगों को इस भवन में उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस भवन का निर्माण कार्य छह माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की आवश्यकताओं के प्रति सदैव संवेदनशील रही है और लोगों को प्रदेश के बाहर हर संभव सुविधाएं सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी और मरीज दिल्ली आते हैं और यह भवन उन्हें सुविधाजनक एवं आरामदायक आवास उपलब्ध कराएगा।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *