
-दिल्ली स्थित Haryana भवन में हुई बैठक
चंडीगढ़, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित Haryana भवन में Haryana के सांसदों के साथ बैठक करके प्रदेश में विकास का रोडमैप तय किया. Chief Minister ने सांसदों से उनके क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं पर फीडबैक भी लिया. इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे.
बैठक के दौरान Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि Haryana सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है. सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में भी निरंतर विकास कार्य जारी है. उन्होंने बैठक में सभी सांसदों से उनके क्षेत्र से जुड़ी मांगों को लेकर भी चर्चा की और विकास कार्यों पर मंथन किया. उन्होंने कहा कि बैठक का मकसद विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाना है ताकि आमजन को सरकारी परियोजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके.
बैठक के दौरान कार्तिकेय शर्मा ने अंबाला, कालका और आस-पास के क्षेत्रों की तात्कालिक विकास आवश्यकताओं पर विस्तृत और स्पष्ट प्रस्तुति दी. उन्होंने महत्वपूर्ण सड़क और शहरी अवसंरचना परियोजनाओं में तेजी लाने, चल रहे लोक-निर्माण कार्यों को मजबूत करने तथा प्रशासनिक अवरोधों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि जनता से किए गए विकासात्मक संकल्प समयबद्ध और स्पष्ट रूप से परिणाम आ सकें. इस मौके पर सांसदों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के समक्ष भी अपनी मांगें रखी. इस बैठक मे लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह, नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सुभाष बराला, रेखा शर्मा, कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे.
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
