मुख्यमंत्री बिशप हाउस में आयोजित क्रिसमस उत्सव में हुए शामिल


रांची, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग शुक्रवार को रांची के आर्च बिशप हाउस में आयोजित क्रिसमस उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को सेलिब्रेट किया। इससे पूर्व आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री के यहां आगमन पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री एवं आर्च बिशप ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी। खुशी के इस मौके पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज और अल्बर्ट कॉलेज के फादर मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे



