Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

हर किसी की जिंदगी में खुशियां बनी रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बोलते हुए

रांची, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रभु यीशु का जन्म खुशियों का पैगाम लेकर आता है। प्रभु यीशु के आगमन को लेकर हर तरफ खुशियों का माहौल दिख रहा है। सभी पूरे उमंग, उत्साह और जोश के साथ इस त्योहार का जश्न मना रहे हैं। खुशियों का यह माहौल हमेशा बना रहे, ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को राजधानी रांची के डॉ कामिल बुल्के पथ स्थित लोयोला ग्राउंड में पल्ली खेल समिति की ओर से आयोजित चार दिवसीय क्रिसमस मिलन महोत्सव – 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस विशेष अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को क्रिसमस एवं नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।

हर तरफ क्रिसमस गैदरिंग की धूम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु के अवतरण को लेकर राजधानी रांची में आकर्षक विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। चारों तरफ रौनक ही रौनक है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में क्रिसमस गैदरिंग लगातार आयोजित हो रहा है, जहां गीत -संगीत -नृत्य और कैरोल के माध्यम से सभी अपनी खुशियों को एक -दूसरे के साथ मिलकर मना रहे हैं। इसी कड़ी में लोयोला ग्राउंड में क्रिसमस मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन पिछले चार दिनों से हो रहा है। यह समारोह अपनी पहचान के साथ और आगे बढ़े। इसकी गूंज बहुत दूर तक सुनाई दे, यीशु से प्रार्थना करते हैं।

एक- दूसरे के प्रति मान- सम्मान और सद्भाव बनी रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना है । लेकिन, यह सिर्फ सरकार के स्तर पर संभव नहीं है। आप सभी के सहयोग औऱ साथ मिलने से ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बिना किसी द्वेष- भाव के एक -दूसरे का हाथ पकड़ कर आगे बढ़ते हैं तो एक सुंदर वातावरण बनता है, जहां हर किसी के लिए मान-सम्मान की भावना पैदा होती है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सद्भाव, शांति, एकता, प्रेम औऱ सेवा भावना को अपने मे आत्मसात कर एक बेहतर समाज बनाएंगे।

इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, आर्च बिशप फादर विंसेंट आईन्द, फादर अजीत कुमार खेस, फादर आनंद डेविड खलखो तथा जीईएल चर्च के मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा विशेष रूप से मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *