Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले के दौरे पर , रौतिया समाज के महासम्मेलन में हाेंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को एक दिवसीय जशपुर जिले के प्रवास पर कुनकुरी जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन्स से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान हेलीपैड, ग्राम कन्डोरा (गोकुला आमा बगीचा) पहुंचेंगे। इसके बाद 1:15 बजे वे अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् द्वारा आयोजित “महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025)” कार्यक्रम में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात 2:45 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री 2:50 बजे कन्डोरा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया (कांसाबेल) के लिए प्रस्थान करेंगे और 3:10 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा निज निवास बगिया जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा। मुख्यमंत्री का 20 अक्टूबर (सोमवार) का पूरा दिन निज निवास बगिया में आरक्षित रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *