Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रुंगटा के आलोक स्टील कंपनी के खिलाफ मुख्यमंत्री सख्त, डीसी ने दिये जांच के आदेश

सीएम हेमंत सोरेन का पोस्ट

रामगढ़, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रामगढ़ जिले में रुंगटा ग्रुप की कंपनी हमेशा चर्चे में रही है। अवैध कारोबार हो या प्रदूषण, हर मामले में कंपनी के खिलाफ मामला उजागर होता ही रहा है। इस बार रुंगटा ग्रुप की कंपनी आलोक स्टील के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त रवैया अपनाया है। प्लांट के इर्द-गिर्द फैल रहे प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री ने अपनी बर्दाश्त की सीमा उजागर की। उन्होंने रामगढ़ डीसी को तत्काल कार्रवाई कर सूचित करने का निर्देश दिया। स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र नामक युवक ने एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने दिखाया कि रामगढ़ का आलोक स्टील इंडस्ट्री कैसे प्रदूषण फैला रहा है।

रूंगटा की यह फैक्ट्री जहां पर है, वहां के आस-पास झाड़ियों व पेड़-पौधों पर राख जमा हुआ है। फैक्ट्री के प्रदूषण से खेती को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। वीडियो में उसने राख को उड़ा कर भी दिखाया। सुरेंद्र के इस वीडियो को अशोक दानोदा नामक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पोस्ट को री-ट्वीट कर रामगढ़ के डीसी को कार्रवाई का आदेश दिया है।

सोशल मीडिया पर यह लिखा गया

एक्स पर वीडियो के साथ लिखा गया है कि आलोक स्टील प्लांट केवल स्टील नहीं बना रहा है, बल्कि अपने आस-पास जंगल और खेतों को खाद भी दे रहा है। लेकिन देश विरोधी उसको प्रदूषण बोल रहे हैं। जैसे दिल्ली वाले फॉग को प्रदूषण बोल रहे हैं। मीडिया को अपने-अपने पत्रकारों को एक महीने के लिए वहां भेजना चाहिए। इस संदेश पर सीएम ने लिखा कि यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है।रामगढ़ के डीसी तत्काल इस मामले में कार्रवाई करके सूचना दें।

रामगढ़ डीसी ने बैठाई जांच

मुख्यमंत्री का ट्वीट देखकर रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने माइनिंग विभाग के अलावा प्रदूषण विभाग और मांडू अंचल अधिकारी को जांच करने का जिम्मा सौंपा है। प्लांट के इर्द-गिर्द फैले प्रदूषण को लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *