Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विजयादशमी पर गोपूजन कर मुखयमंत्री योगी ने की गौसेवा

विजयदशमी पर गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा*
विजयदशमी पर गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा*
विजयदशमी पर गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा*

गोरखपुर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी के विशिष्ट पूजन के क्रम में गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मंदिर की गौशाला में गौपूजन किया। गौमाता के माथे पर तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। पूजनोपरांत मुख्यमंत्री ने गौमाता को प्रेम और श्रद्धाभाव से गुड़, पूड़ी और चावल का लड्डू खिलाकर उनकी सेवा की।

गौसेवा के प्रति मुख्यमंत्री योगी बेहद संवेदनशील रहते हैं। उनका गौमाता और गोवंश से आत्मीय लगाव है। विजयादशमी पर गौपूजन करने के दौरान हमेशा की तरह उनकी आत्मीयता का भाव दिखाई दे रहा था। पूजन के साथ वह गौवंश को दुलारते भी रहे। विजयादशमी अनुष्ठान के दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर ने भीम सरोवर का पूजन कर इसमें रहने वाली मछलियों को भी लाई खिलाया।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *