Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

कौशल प्रतियोगिता-सह -प्रदर्शनी में 59 विद्यालयों के बच्चों ने लिया भाग

कार्यक्रम की तस्‍वीर

रांची, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के 59 सरकारी उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न 10 ट्रेडों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत वर्ग 9 से 12 वीं के विभिन्न ट्रेड में अध्ययनरत बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) रांची के सभागार में मंगलवार को किया गया।

इस प्रतियोगिता में 10 अलग-अलग ट्रेड में लगभग 350 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने-अपने ट्रेड में मॉडल का प्रदर्शन किया। कई बच्चों ने साइबर सिक्योरिटी और एप डेवलप करने का भी प्रदर्शन किया। कई बच्चों की ओर से रिटेल मैनेजमेंट और अपेरीयल डिजाइनिंग में भी अलग-अलग मॉडल प्रदर्शित किया गया।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार की ओर से प्रतियोगिता में बच्चों की ओर से निर्मित मॉडल का अवलोकन किया और बच्चों का मार्गदर्शन किया गया एवं पारितोषिक दिया गया।

जिला स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन में प्रभाग प्रभारी सतीश कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार और जिला स्तर पर कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।

वहीं 10 ट्रेड के विजेता बच्चों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे 23 दिसंबर को राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सभी बच्चों को बधाई और सफलता का टिप्स दिया गया ताकि वह आगे अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी बच्चों को नई-नई सोच के लिए प्रेरित किया और अगली प्रदर्शनी में अपने आसपास के कठिनाइयों के समाधान के लिए नए प्रोजेक्ट तैयार करने पर बल दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *