Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

क्रिसमस आगमन से पूर्व रोशनी से जगमगाए गिरजाघर

सजा चर्च

फर्रुखाबाद, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ईसाई धर्म के प्रमुख पर्व क्रिसमस पर यीशु के आगमन की पूर्व संध्या में शहर के गिरिजा घर रोशनी से जगमग हाे उठे हैं। क्रिसमस को लेकर इसाई समाज के लोग केक का ऑर्डर देने में जुट गए हैं। ईसाई समाज के लोगों ने अपने घरों को स्टार और झालरों से सजा दिया है। वहीं भीषण सर्दी के बावजूद बाजार क्रिसमस की रौनक से गुलज़ार हैं। दुकानों में सांता क्लाज की ड्रेस, क्रिसमस ट्री, सजावटी सामान और उपहार आदि से सजे हुए हैं।

क्रिसमस ट्री से लेकर जिंगल बेल तक की ढेर सारी वैरायटी बाजार में मौजूद है। सांता क्लाज की कैप और ड्रेस को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में खास प्रकार की क्रिसमस बेल आयी है। यह बेल 100 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक मिल रही है। क्रिसमस का उल्लास हर तरफ दिखने लगा है। हर तरफ रंग-बिरंगे स्टार और क्रिसमस ट्री की चमक बिखरी हुई है।

म्यूजिकल व लाइटिंग सांता, सांता कैप विथ घंटी, स्नोफ्लेक्स क्रिसमस ट्री, बाल, चरनी जैसी चीजें बिक रही हैं। वहीं क्रिसमस गैदरिंग की भी तैयारी शुरू हो गयी है। चर्चों के साथ स्कूल, काॅलेज से लेकर अन्य ग्रुपों में भी क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही हैं। बच्चे से लेकर बड़े सभी सांता क्लाज के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मसीह मोर भट्ट ने बताया कि 25 दिसंबर उनके लिए खास व पवित्र दिन है, इस वजह से पूरा मसीह समाज क्रिसमस की तैयारियों में जुटा हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *