Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

बॉर्डर यूनिटी कप क्रिकेट में नागरिक एकादश ने एसएसबी को हराया

अररिया फोटो:ग्रुप फोटो
अररिया फोटो:एसएसबी डीआईजी परिचय प्राप्त करते

अररिया 29 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । एसएसबी 56 वीं बटालियन की ओर से बथनाहा में बॉर्डर यूनिटी कप के तहत सोमवार को नागरिक एकादश और एसएसबी के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया,जिसमें नागरिक एकादश की टीम ने एसएसबी को पराजित कर कप पर कब्जा जमाया।नागरिक एकादश की ओर से जोगबनी के सामाजिक कार्यकर्ता राहुल चौधरी के नेतृत्व में नागरिक एकादश की टीम उतरी।

एसएसबी की ओर से टीम का नेतृत्व कमांडेंट शाश्वत कुमार ने की।एसएसबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी नागरिक एकादश की टीम ने कुल 15 ओवर में सात विकेट खोकर 108 रन बनाए। 108 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसबी की टीम 13 ओवर में मात्र 70 रन पर ऑल आउट हो गई और जोगबनी टीम 38 रनों से मैच जीत लिया।

विजेता टीम को एसएसबी के डीआईजी विवेक कुमार माथुर ने कप्तान राहुल चौधरी को ट्रॉफी प्रदान किया।

मौके पर एसएसबी कमांडेंट शाश्वत कुमार ने 4 जनवरी को जोगबनी बोर्डर से जोगबनी थाना तक तिरंगा यात्रा निकाले जाने का ऐलान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भागीदारी की अपील की।

मौके पर एसएसबी 56वीं वाहिनी के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार,द्वितीय कमान अधिकारी संजीव कुमार समेत बड़ी संख्या में एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद थे,जो लगातार दोनों टीमों के खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ा रहे थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *