Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

सिविल डिफेंस जम्मू ने आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिविल डिफेंस जम्मू ने आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जम्मू, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कॉलेजों और स्कूलों में आपदा तैयारी की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए सिविल डिफेंस जम्मू द्वारा सोशल वेलफेयर सेंटर, आर.एस.पुरा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डिप्टी एसपी जिया-उल-हक, डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस जम्मू की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में लगभग 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर तथा विभागीय स्टाफ ने भाग लिया। सिविल डिफेंस के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, अग्निशमन, सीपीआर और अन्य जीवन रक्षक तकनीकों की बुनियादी जानकारी दी गई। इसके साथ ही इन विषयों पर व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में इन तकनीकों के उपयोग की स्पष्ट समझ मिल सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक अथवा मानव निर्मित आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले निवारक उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, ताकि आपात स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।

इस अवसर पर सिविल डिफेंस, जम्मू के मुख्य वार्डन परमजीत कुमार ने आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान देते हुए सिविल डिफेंस संगठन की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, डिप्टी चीफ वार्डन आर. विजय मगोतरा ने सिविल डिफेंस वार्डन सेवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में सीडीपीओ आर.एस.पुरा स्मृति आदित्य सेठी, प्रो. सविता नय्यर (निदेशक, सेंटर फॉर विमेन्स स्टडीज), डॉ. सरनजीत कौर और डॉ. दिशा शर्मा (सहायक प्रोफेसर) भी उपस्थित रहीं। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *