Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

फ्लैट की बालकनी से कूदकर दसवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या

प्रतीकात्मक छवि

गाजियाबाद, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र के शालीमार सिटी सोसाइटी की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने रविवार को अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में किशोरी के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को डायल- 112 पर सोसायटी निवासी जसदीप सिंह की बेटी इकप्रीत कौर (15) के बालकनी से कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर टीलामोड़ थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और किशोरी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जब परिजनों से बातचीत की गई तब सामने आया कि किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव में होने की बात भी सामने आई है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *