Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

देवरिया में चलाया गया स्वच्छता अभियान, महामानव थे अटल बिहारी वाजपेई : भूपेंद्र सिंह

फोटो

देवरिया, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर आज जनपद देवरिया में भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भुजौली कालोनी स्थित अटल पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 25 दिसंबर को आयोजित प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अटल जी के स्वच्छ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के सपने को जन-जन तक पहुंचाना है ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्क की साफ-सफाई के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ बनाया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा, यह स्वच्छता अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को याद करते हुए हम स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहे हैं। अभियान के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक आयोजन और जन जागरूकता अभियान 18 से 22 दिसंबर के बीच आयोजित किए जा रहे हैं। 25 दिसंबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में स्थानीय नगर निकाय और पंचायती राज विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है ।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, महामंत्री प्रमोद शाही, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद चौरसिया, विजय बेलदार, राजेंद्र राव, बजरंगी मणि त्रिपाठी, जयराम तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / ज्योति पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *