Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बादल आएंगे, मन बहलाएंगे और सर्दी बढ़ाएंगे लेकिन बारिश नहीं कराएंगे

मौसम की जानकारी देते सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय

कानपुर, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । पश्चिमी विक्षोभ इन दिनों गंगा के मैदानी इलाकों पर सक्रिय बना हुआ है, लेकिन कानपुर मंडल में बारिश की सम्भावना न के बराबर है। बारिश न होने से किसानों को जरुर मायूसी लगेगी, पर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बादलों के साथ तेज हवाओं से कानपुर में शुक्रवार—शनिवार की रात प्रदेश में सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग का कहना है कि बादल आएंगे, मन बहलाएंगे और सर्दी बढ़ाएंगे लेकिन बारिश की बहुत कम सम्भावना है। वहीं बादलों की आवाजाही से जो इन दिनों दिन के तापमान सामान्य से नीचे चल रहे हैं जो आगामी दिनों शीतलहर में बदल जाएंगे।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि आगामी 24 से 48 घंटों के बीच पहाड़ों पर हिमपात और बारिश होगी। ऐसे में गंगा के मैदानी इलाकों में बादलों की आवाजाही तेज हो जाएगी और सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट होगी। साथ ही गंगा के मैदानी इलाकों पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा जिससे शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। फिलहाल बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम रहेंगे। दिन में धूप निकलेगी लेकिन वातावरण में नमी भी बनी रहेगी। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक इस वर्ष कानपुर मंडल में बारिश की बहुत कम सम्भावना है। ऐसे में किसानों को थोड़ी मायूसी होगी, क्योंकि किसानों को सिंचाई के लिए कृत्रिम सहारा लेना पड़ेगा। करीब एक सप्ताह तक आसमान में बादलों की आवाजाही से प्रदूषण भी बढ़ा रहेगा और कोहरा भी कम नहीं होगा। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि कोहरा में ड्राइविंग से बचें और मजबूत गरम कपड़ों के साथ मॉस्क जरुर लगाएं।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कानपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 18.9 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 97 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 68 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं पूर्वी रहीं जिनकी औसत गति 4 किमी प्रति घंटा रहीं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं बनी रहेगीं।कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश में रात, दिन के तापमान में उतार चढ़ाव रहने के साथ रात, सुबह, शाम और दिन में भी गलन कल रहेगी। शाम और सुबह धुंध भी नमी के कारण बनी रहेगी, घना कोहरा भी पड़ने की संभावना है लेकिन बारिश की कोई सम्भावना नहीं है।

—————

(Udaipur Kiran) / अजय सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *