
जौनपुर, 11 दिसंबर, (Udaipur Kiran) .
Chief Minister योगी आदित्यनाथ आज जनपद में आ रहे हैं. करंजाकला विकास खंड क्षेत्र के समसपुर पनियरिया गांव में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के पिता सवधू यादव (92) के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर जाएंगे.
Chief Minister जनपद में 30 मिनट रहेंगे. Chief Minister सुबह 11:20 बजे राजकीय हेलिकॉप्टर से भकुरा गांव में उत्तर पूरवा पर बने हेलीपैड पहुंचेंगे. वहां से कार द्वारा 11.45 बजे समसपुर पनियरिया गांव में गिरीश चंद्र यादव के पिता के निधन पर घर पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद 11.50 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे. Chief Minister के आगमन के मद्देनजर हेलीपैड पर पुलिस तैनात कर दी गई है. डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने Chief Minister के आगमन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया.
—————
(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र कुमार मिश्र
