Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

विकसित भारत के संकल्प में सहकारिता का होगा महत्वपूर्ण योगदान:अरविंद शर्मा

फोटो कैप्शन 16आरटीके1ः महम सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ करते सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। निस ----------

किसान गन्ना क्षेत्रफल को बढ़ाये, महम सहकारी चीनी मिल के 36वें पेराई सत्र का विधिवत किया शुभारंभ

रोहतक, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में 150 नई चीनी मिलें स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इस कड़ी में प्रदेश के नारायणगढ़ में चीनी मिल स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्ना किसानों को देश में सर्वाधिक गन्ना फसल की दर 415 रुपए प्रति क्विंटल घोषित की है।

हरियाणा अन्य राज्यों के मुकाबले समय पर भुगतान एवं अन्य सुविधाएं देने में अग्रणी है। यह बात उन्होंने मंगलवार को महम सहकारी चीनी मिल के 36वें पेराई सत्र 2025-26 का विधिवत शुभारंभ करने के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने हवन में पूर्णाहुति डालकर व ब्वॉयलर का बटन दबाकर तथा चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कैन यार्ड से गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को चलाकर चेन के पास पहुंचाया। उन्होंने कहा कि किसानों की हमेशा चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत गत दिनों 9 करोड़ 18 लाख रुपए की किस्त जारी की है।

सरकार द्वारा प्रदेश के अनेक चीनी मिलों का विस्तार किया गया है। चीनी मिल किसानों के संघर्ष का परिणाम है। साथ ही उन्होंने किसानों से गन्ना क्षेत्र को बढाने का भी आह्वान किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना की फसल का भुगतान समय पर किया जाएगा। सरकार किसानों की गन्ने की फसल की कटाई की समस्या का समाधान करने के लिए भी प्रयासरत है।

कैबिनेट मंत्री ने महम सहकारी चीनी मिल के स्व. कर्मचारी दीनदयाल की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और पीडित परिवार को एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता भी प्रदान की। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने मिल में सबसे पहले गन्ना लाने वाले किसानों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मिल प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, अजय बंसल, शमशेर खरक, दीपक निवास हुड्डड्ढा, चेयरमैन हरीश कौशिक, महंत सतीश दास, चेयरमैन नवनीत राठी, कैप्टन ईश्वर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *