Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

पटना, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को खासा प्रभावित कर दिया है। अहले सुबह से छाए कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा, वहीं सुबह की ट्रेनों के परिचालन में भी विलंब देखा गया।

शीतलहर के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। सुबह के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आम दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आई, जबकि स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में घना से कोहरा रहने की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

प्रशासन ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *