जौनपुर में ठंड बढ़ी, प्रशासन ने 24 दिसंबर तक इंटरमीडिएट तक के स्कूल किए बंद

-जाैनपुर में बारहवीं तक के स्कूलाें में 23 और 24 दिसंबर को पढ़ाई नहीं
जौनपुर , 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर 23 और 24 दिसंबर को इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश सभी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
इस संबंध में मंगलवार को जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों के सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पहले की तरह करते रहेंगे। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। मौसम की स्थिति को देखते हुए भविष्य में भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिए जाएंगे।
(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव



