Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीतापुर में बढ़ी सर्दी, व्यवसाय-यातायात पर दिखा ठंडी का असर

सुबह स्कूल जाते बच्चे

-गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है यह मौसम

सीतापुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में मंगलवार का मौसम बेहद सर्द रहा। ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम में बदलाव के कारण सड़कों पर ग्यारह बजे तक कम भीड़ देखी गई। स्थिति यह है कि सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद निकली हल्की धूप से लाेगाें काे राहत मिली।

राष्ट्रीय राजमार्ग व हरदोई रोड पर वाहन धीमी रफ्तार में रेंगते देखे गए। कोहरे और ठंड के कारण सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे प्रभावित रहे। सर्द मौसम का असर बाजारों पर भी देखा जा रहा है दुकानदार भी 11 बजे से पहले दुकान नहीं खोल रहे हैं। दुकानदार सुनील टंडन ने बताया कि सर्दी के कारण पिछले कई दिनों से 11 बजे ही दुकान खोलने का क्रम है। उन्होंने बताया कि शाम 8 बजे के बाद बाजार पर ठंड का प्रभाव हो रहा है।

गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है मौसम

कृषि वैज्ञानिक डॉ दया एस श्रीवास्तव ने बताया कि दिसंबर के अंत में जिस प्रकार से ठंड ने रफ्तार पकड़ी है, उससे गेहूं की फसल अच्छी होने की संभावना है। ठंड में गेहूं का पौधा अच्छी तरह से वृद्धि करता है; उन्होंने बताया की अत्यधिक पाला पड़ने से सरसों की फसल को काफी नुकसान भी हो सकता है। वहीं चिकित्सक डॉ विनीत मिश्रा ने लोगों से ठंड से बचने की सलाह देते हुए गर्म कपड़े पहन कर निकलने की सलाह दी है उन्होंने बताया की बुजुर्गों को इस मौसम में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *