Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

बलौदाबाजार : प्रस्तावित लोकार्पण -भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारी का कलेक्टर ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री का प्रस्तावित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी सुहेला पहुंचे

बलौदाबाजार, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 4 दिसम्बर को प्रस्तावित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी मंगलवार को सुहेला पहुंचे। उन्होंने अधिकारियो की बैठक लेकर मुख्य मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, स्टॉल आदि के सम्बन्ध में जिम्मेदारी सौंपते हुए समय पर सभी तैयारी पूरा करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सोनी ने हेलीपेड की तैयारी का जायजा लेते हुए सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग आदि का निरीक्षण किया। इसीतरह मुख्य मंच में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित अन्य अतिथियों के बैठक व्यवस्था, हितग्राहियों को सामग्री वितरण की जानकारी लेते हुए जरुरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो, सुरक्षा के साथ सुविधा का भी ध्यान रखा जाए। पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। छोटी- छोटी कमियों को भी ध्यान दें और समय पर दूर कर लें।

इस दौरान डीएफओ गणवीर धम्मशील,सीइओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *