
धमतरी, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने शुक्रवार को स्कूल शिक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में Examination तैयारियों, स्कूलों की व्यवस्थाओं और बोर्ड Examination ओं में कमजोर प्रदर्शन कर रहे संस्थानों पर विशेष चर्चा की गई. कलेक्टर ने त्रैमासिक और अर्धवार्षिक Examination ओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएससी को निर्देश दिया कि वे स्कूलों में जाकर कम से कम 5 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का अनिवार्य परीक्षण सुनिश्चित करें. अर्धवार्षिक Examination के लिए पेपर जांच व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए.
कलेक्टर मिश्रा ने बोर्ड Examination ओं में लगातार कमजोर परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों पर कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने बीईओ को फील्ड में जाकर स्कूलों का निरीक्षण करने और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों के प्राचार्यों को कार्यालय में अटैच किया जाएगा. बैठक के दौरान लगातार अनुपस्थित अधिकारियों और प्राचार्यों पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा उनकी शिकायत उच्च स्तर पर भेजने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए. सभी विकासखंडों के 10 सर्वश्रेष्ठ एवं 10 कमजोर स्कूलों की समीक्षा कर सुधारात्मक योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई.
कलेक्टर ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश के दौरान अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने और कमजोर विद्यार्थियों को Examination –उन्मुख तैयारी कराने पर जोर दिया. पीएम स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं, निर्माणाधीन कार्यों और लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने और लंबित कार्यों की तुरंत शुरुआत के निर्देश दिए.हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नवाचार की दिशा में प्रेरित करने के निर्देश दिए. कंप्यूटर लैब की अव्यवस्थित स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा. कलेक्टर मिश्रा ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विषय–आधारित छोटे वीडियो तैयार कर उपलब्ध कराने, पिछले वर्ष की बोर्ड Examination के प्रश्नपत्रों का लिंक साझा करने तथा अर्धवार्षिक Examination ओं के लिए मॉडल आंसर तैयार करने के निर्देश दिए.बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, डीएमसी तिवारी, देवेश सूर्यवंशी सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सीएससी और स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे.
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा
