कर्नल नवल किशोर ने ननावां पाठशाला को दिया वाटर कूलर

मंडी, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सामाजिक दायित्वों का निवर्हन करने में लगातार सक्रिय रहने वाले गांव मराथू के कर्नल नवल किशोर ने अपने माता पिता नर्वदा शर्मा एवं नोरम लाल की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननावां को 80 लीटर पानी क्षमता वाला वाटर कूलर भेंट किया। कर्नल नवल किशोर की माता पूर्व पंचायत प्रधान नर्वदा शर्मा ने बताया कि पाठशाला में स्वच्छ निर्मल व शीतल पेयजल बच्चों को मिले इसी इरादे से उनके बेटे ने अपने पिता के जन्म दिन पर पाठशाला को यह भेंट दी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य वह आगे भी जारी रखेंगे और जहां भी ऐसी कोई जरूरत सामने आएगी उसे देखते हुए वस्तु प्रदान की जाएगी।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा



