Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BUSINESS

कमर्शियल गैस सिलेंडर 16 रुपये तक महंगा, नई दरें लागू

क‍मर्शियल गैस सिलेंडर के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 01 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । त्‍योहारी सीजन में महंगाई का झटका लगा है। सार्वज‍निक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी नई दिल्‍ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 15 रुपये का इजाफा किया गया है, जो अब 1580 रुपये से बढ़कर 1595 रुपये हो गया है। कोलकाता में यह सिलेंडर 16 रुपये रुपये महंगा होकर अब 1700 रुपये में उपलब्ध है।

इसी तरह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब मुंबई में 16 रुपये बढ़कर 1547 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यही सिलेंडर 16 रुपये महंगा हो गया है, 1754 रुपये में मिल रहा है।

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सिलेंडर दिल्ली में 853.00 रुपये, कोलकाता में 879.00 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिल रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि क‍मर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ये बढ़ोतरी होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की जेब पर असर डाल सकती है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *