Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, मुआवजा देगी कंपनी

Photo

बोकारो, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में हुए हादसे में मजदूर आशुतोष कुमार (25) की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई।

आशुतोष पाटील रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में फिटर के पद पर कार्यरत था। हादसे के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मूल रूप से सिवान (बिहार) का निवासी था और बालीडीह की झोपड़ी कॉलोनी में रहता था।

घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री परिसर में स्थानीय लोगों और मजदूरों की भीड़ जमा हो गई।

मजदूरों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन और स्थानीय नेताओं के बीच वार्ता हुई।

इस दौरान मृतक के पिता को 13 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी। इसके अलावा अंतिम संस्कार के लिए एक लाख रुपये अलग से दिए जाने का निर्णय लिया गया।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार हो रहे हादसों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई कंपनियों में मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जाता है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन और उद्योग प्रबंधन से सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग की। वहीं पाटील रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के एजीएम असीम चक्रवर्ती ने बताया कि आशुतोष ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया था, लेकिन स्टेपन पर फंसने के कारण वह नीचे गिर गया। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन मृतक के परिजनों के साथ खड़ी है और मुआवजा देने का निर्णय इसी संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर लिया गया है।

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *