Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दुर्घटना के मुकदमों में 8 करोड़ 93 लाख रुपए मिलेगी क्षतिपूर्ति

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करते जिला जज

जौनपुर,13 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के क्रम में जौनपुर जनपद में मोटर दुर्घटना से संबंधित 93 मुकदमों का निस्तारण करते हुए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कुल 8 करोड़ 93 लाख 74 हजार 900 रूपए पीड़ितों के लिए क्षतिपूर्ति का निर्धारण किया।

प्रत्येक 3 माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के क्रम में शनिवार को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु बीमा कंपनी के अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रवीण मोहन श्रीवास्तव, रविन्द्र विक्रम सिंह, विवेक श्रीवास्तव, शंभू नाथ चौहान, वीरेंद्र त्रिपाठी सहित कई अधिवक्तागण व सूर्य प्रकाश सिंह, सोमनाथ यादव, सूर्यमणि पांडेय, हिमांशु श्रीवास्तव, राना प्रताप सिंह, बृजेश निषाद, नीलेश निषाद, अवधेश यादव, अंकित दुबे, अविनाश शुक्ला इत्यादि अधिवक्ताओं के संयुक्त प्रयास से मोटर दुर्घटना से संबंधित 93 मुकदमों का निस्तारण संभव हो पाया। जिसमें कुल 8 करोड़ 93 लाख 74 हजार 900 रूपए की धनराशि मृतक के परिजनों व घायलों को क्षतिपूर्ति के रूप में दिलाए जाने का निश्चय हुआ।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *