Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

गुरु द्रोणाचार्य को हरामखोर कहने के मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ शिकायत

फाइल फोटो

रांची, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ रांची के साइबर थाना में शिकायत किया गया है। उन पर एक सार्वजनिक मंच से हिंदू धर्म के प्रतिष्ठित पात्र गुरु द्रोणाचार्य के लिए अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। इसको लेकर शनिवार को अधिवक्ता ज्योति आनंद और कृष्णा मिश्रा की ओर से संयुक्त रूप से शिकायत दर्ज कराई गई है।

अधिवक्ता ज्योति आनंद की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर एक कॉनक्लेव का वायरल वीडियो को देखने के बाद यह कदम उठाया।

शिकायत में कहा गया है, कि कॉन्क्लेव में उपस्थित ज्योत्सना केरकेट्टा ने एक विशेष समुदाय और जाति के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की नीयत से एक पूर्व-तैयारी (स्क्रिप्टेड) भाषण को पढ़ते हुए, गुरु द्रोणाचार्य को गाली देते हुए हरामखोर जैसे अभद्र एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया।

शिकायतकर्ता ने कहा है कि गुरु द्रोणाचार्य सनातन एवं हिंदू धर्म की धार्मिक एवं पौराणिक परंपरा के प्रतीक हैं, और उनके लिए ऐसी भाषा का प्रयोग करना किसी विशेष वर्ग के मान-स्वाभिमान को आहत करता है। इस गंभीर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *