Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

अधिवक्ता कौशल किशोर वर्मा के निधन पर शोकसभा

अररिया फोटो: शोक सभा में अधिवक्ता

अररिया 29 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता कौशल किशोर वर्मा के निधन पर बार एवं एडवोकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा ने किया।

मौके पर अधिवक्ताओं ने कौशल किशोर वर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा का संचालन एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद ने किया।

शोक सभा में मुख्य रूप से पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता शारदानंद मिश्रा,अनिल सिन्हा, गोपाल प्रसाद मंडल,राहुल रंजन, सुरेश प्रसाद साह,अबू तालीब, युगल किशोर धाड़ेवाल, दुर्गानंद प्रसाद साह, राकेश दास,राकेश प्रसाद, बिनोद कुमार,राकेश देव, दीपक भारती,समीर मानिबिंद सहित बार एसोसिएशन एवं एडवोकेट एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्तागण शामिल थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *