Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

सोनपुर मेला मे पद्मश्री डॉ सुनील जोगी के साथ कवि सम्मेलन में साहित्य और हास्य का संगम

कवि

सारण, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में इस बार साहित्य और हास्य के दिग्गज कलाकारों के जमावड़े के साथ एक अविस्मरणीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

कला, संस्कृति और व्यापार के इस विशाल समागम में कविता प्रेमियों के लिए यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। यह भव्य कवि सम्मेलन बुधवार रात 8 बजे सोनपुर मेले के मुख्य मंच पर आयोजित होगा। पद्मश्री डॉ सुनील जोगी की गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी। देश के प्रतिष्ठित हास्य कवि और साहित्यकार के रूप में प्रसिद्ध डॉ जोगी अपनी ओजस्वी और हास्य-व्यंग्य से भरी कविताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। उनकी कविताएं समाज को गुदगुदाने के साथ -साथ सोचने पर भी मजबूर करती हैं।

उनके साथ मंच की शोभा बढ़ाने वाले अन्य कवियों में शामिल हैं अभिजित पाठक, डॉ. त्रिश्या श्री, प्रियांशु गजेंद्, सरला सरस, हेमंत पाण्डेय ये सभी कवि अपने अनूठे अंदाज और उत्कृष्ट रचनाओं के माध्यम से श्रृंगार, वीर रस, और सामाजिक चेतना से लेकर हास्य की बेहतरीन प्रस्तुति देंगे। यह कवि सम्मेलन न केवल मनोरंजन का साधन होगा बल्कि यह भारतीय काव्य परंपरा की समृद्ध विरासत को भी प्रदर्शित करेगा।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को मेले की भव्यता में चार चाँद लगाने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। आयोजकों ने सभी कलाप्रेमियों से इस साहित्यिक संध्या में सम्मिलित होकर कवियों को प्रोत्साहित करने और इस सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बनने का आग्रह किया है। साहित्य, हास्य और संस्कृति के इस अनूठे संगम को देखने का अवसर न चूकें।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *