Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

जन्मजात हृदय रोग निवारण और उपचार कार्यक्रम का आयोजन

मरीज को सहायता देते अधिकारी
कार्यक्रम में शामिल अधिकारी

रामगढ़, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जन्मजात हृदय रोग निवारण और उपचार कार्यक्रम कार्यक्रम को जिले के अधिकारियों ने प्रोत्साहित किया। डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज, डीडीसी आशिष अग्रवाल,सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला सामाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, सीसीएल राजरप्पा प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक, सीसीएल रांची के अधिकारी और श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जन्मजात हृदय रोग निवारण एवं उपचार कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 12 ऑपरेटेड बच्चों को उपायुक्त के हाथों नवजीवन उपहार एवं नवजीवन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

23,135 बच्चों की स्क्रीनिंग

इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की स्क्रीनिंग टीम ने 24 अगस्त से 20 सितम्बर तक पूरे रामगढ़ जिले में 23,135 बच्चों की स्क्रीनिंग की। जिनमें से 241 बच्चे संदिग्ध पाए गए और 254 बच्चों के कैंप आयोजित किया गया। स्क्रीनिंग का आयोजन विभिन्न आंगनबाड़ियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और विद्यालयों में किया गया। इस पहल का उद्देश्य जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार दिलाना एवं सही समय पर सर्जरी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सरकार की योजनाओं को बल देते हैं और दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता का संचार करते हैं। उन्होंने श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की चिकित्सा टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम एक मॉडल टीम के रूप में उभर रही है और इस प्रकार के कार्यक्रमों से आने वाले समय में अधिक से अधिक बच्चों का उपचार कर एक स्वस्थ जिला बनाने का संकल्प साकार होगा।

सिविल सर्जन ने ऑपरेटेड बच्चों एवं उनके परिवारों से संवाद कर उनकी भावनाएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि भविष्य में भी यदि उनके समुदाय में ऐसे बच्चे मिलते हैं, तो जिला प्रशासन पूरी तरह मदद करेगा और ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे।

सीसीएल राजरप्पा प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक ने कहा कि यह कार्यक्रम सीसीएल के सीएसआर के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल है और रामगढ़ जिले में मिली सफलता से उत्साहित होकर अब यह अभियान झारखंड के अन्य पांच जिलों में भी चलाया जाएगा। उन्होंने रामगढ़ जिला प्रशासन और सभी विभागों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *