Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

दिल्ली में कांग्रेस की महारैलीः खरगे और राहुल ने सरकार पर लगाया लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप

मलिकार्जुन खरगे, सोनिया और राहुल गांधी
कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता
सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस पार्टी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर रैली की। कांग्रेस ने सरकार और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की महारैली के लिए सुबह से ही विभिन्न राज्यों से पार्टी कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचे। इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रही। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वोट चोरी रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा धीरे-धीरे देश की विचारधारा को खत्म कर उसे गुलामी के दौर में ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि नेहरू-पटेल के बीच वैचारिक टकराव पैदा करने की कोशिशों को कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा करते हुए कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है, जिसमें एक विचारधारा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है, जबकि दूसरी सत्य की विचारधारा है, जो जनता की है। कांग्रेस गांधीजी की सत्य की विचारधारा के रास्ते चल कर सरकार को हटाएगी।

मंच पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। रैली से पहले सभी नेता कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में एकत्र हुए और वहां से रामलीला मैदान पहुंचे।

————-

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *