Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक एकजुट, विपक्ष के सवालों का जवाब देने को हैं तैयार

बैठक में प्रदीप यादव समेत अन्य कांग्रेसी मंत्री विधायकों की तस्वीर

रांची, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी पांच दिसंबर से शुरू होगा। इसे लेकर कांग्रेस विधायक और कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की रणनीति तय है। सदन के अंदर विपक्ष के सवालों के जबाव देने के लिए ठोस रणनीति बनाया गया है।

सत्र में चर्चा के लिए गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई।

विधायक दल के नेता प्रदीप यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया कि छोटे से शीतकालीन सत्र को ज्यादा से ज्यादा जनोपयोगी बनाने में कांग्रेस के सभी विधायक अपनी सार्थक भूमिका निभाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा साजिश कर सरकार को अस्थिर करने के लिए अफवाह उड़ा रही है। इसका दुष्परिणाम यह हो रहा है कि अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। यही भाजपा चाहती भी है कि राज्य में विकास की गति धीमी हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समुद्र है और सभी विधायक फेविकोल हैं। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस की रणनीति में खासतौर पर कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों की सत्र में मौजूद रहने, जन सरोकार के सवालों का जवाब देने,

विपक्ष की ओर से यदि असंसदीय कांग्रेस और उसके नेता के खिलाफ बातें होंगी तो उसका जोरदार तरीके से विरोध करने सहित अन्य बातों पर सहमति बनी है।

बैठक में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह प्रभारी वेला प्रसाद, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, डॉ रामेश्वर उरांव, भूषण बाड़ा, सोनाराम सिंकू, डॉ इरफान अंसारी, श्वेता सिंह, निशात आलम, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी, नमन विक्सल कोंगाड़ॉ और सुरेश बैठा मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *