Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार पहुंचे रेणुका , 18 लाख की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार पहुंचे रेणुका क्षेत्र ,18 लाख की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

नाहन, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार को हरिपुरधार क्षेत्र के दौरे के दौरान विभिन्न जगहों पर दूसरे दिन लगभग 18 लाख की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इनमें महिला मंडल भवन गैहल व कमनाड़ी शामिल है, जिसकी कुल लागत ₹6 लाख है। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र गैहल-डिमाईना का उद्घाटन किया जिसका कार्य 12 लाख की लागत से किया गया है।साथ ही संपर्क मार्ग डिमाईना का भी उद्गाटन कर स्थानीय जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति लगातार बढ़ायी जा रही है और प्रदेश सरकार भी विकास कार्यों को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रयास हैकि रेणुका विधानसभा क्षेत्र को विकास में एक नए मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके। इसके लिए उनके प्रयास जारी हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *