Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस सोमवार को करेगी प्रदर्शन

विनय कुमार।

शिमला, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 22 दिसंबर सोमवार को शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन मनरेगा योजना का नाम बदलने और इसके मूल उद्देश्य को कमजोर करने के विरोध में किया जा रहा है।

इस धरना-प्रदर्शन में प्रदेश मामलों के सह-प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व पीसीसी सदस्यों, जिला व ब्लॉक कांग्रेस नेताओं, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों तथा शिमला नगर निगम के सभी पार्षदों और पूर्व पार्षदों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

विनय कुमार ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों और मजदूरों के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा का नाम बदलना महात्मा गांधी के नाम का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने न केवल योजना का नाम बदला है, बल्कि इसके माध्यम से योजना को कमजोर करने का भी प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक सोची-समझी राजनीति के तहत ग्रामीण गरीबों और असहाय लोगों को काम के अधिकार से वंचित कर रही है। विनय कुमार ने प्रदेश की जनता से इस नए बिल का डटकर विरोध करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटेगी।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *