रैली में शामिल होने पटना से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

रैली में शामिल होने पटना से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

पटना, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . पटना महानगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि रंजन ने प्रेस बयान जारी कर बताया है कि 14 दिसंबर को रामलीला मैदान, दिल्ली में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने पटना जिला से सैकड़ो कार्यकर्त्ता आज दिल्ली पहुंचे.

उन्होंने कहा कि Bihar चुनाव के नतीजे जनमत और वास्तविक जनादेश को प्रभावित कर भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित जनादेश है. Bihar को जनतंत्र की जननी कहा जाता है और इस प्रजातंत्र की बुनियाद जनता के विश्वास पर टिकी है लेकिन इस चुनाव में भिन्न ऐजेंसियों की मदद से ऐसा नहीं होने दिया गया. चुनाव के ऐन मौके पर जीविका दीदीयों के सहयोग से हर विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन करोड़ो रूपये रोजगार संवर्धन की आड में मतदान के एक दिन पहले वितरण किए गए चुनाव आयोग ने इस पर चुप्पी साध लिया.

(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त

Leave a Comment