Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

कांग्रेसजनों ने राजेंद्र प्रसाद, खुदीराम बोस और अल्बर्ट एक्का को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की तस्‍वीर

रांची, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद और क्रांतिकारी नेता खुदीराम बोस की जयंति एवं परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को मनाई गई।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर कमलेश ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद साधारण परिवार से निकलकर त्यारग और कठिन परिश्रम के बूते राष्ट्रपति पद पर आसीन हुए। उन्होंने कहा कि हमारी निष्ठापूर्ण श्रद्धांजलि तभी पूर्ण होगी जब हम कांग्रेसजन और झारखंड की जनता इस महान् व्यक्तित्व को आदर्श मानकर इनके बताये हुए पदचिन्हों पर चलें।

उन्होंने ने कहा कि क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का बलिदान हम देशवासियों को देश के प्रति प्रेम, सर्मपण, त्याग की प्रेरणा देता है। हम देशवासी आजादी की लड़ाई में खुदीराम बोस की बलिदान के सदा ऋणी हैं।

कमलेश ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद अल्बतर्ट एक्का की शहादत हम झारखंडवासियों को सदा गौरवान्वित करता है। उनकी शहादत निरंतर हमसबों को देश के प्रति वफादारी और बलिदान की प्रेरणा देता है।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राकेश सिन्हा, रमा खलखो, आलोक कुमार दुबे, सोनाल शांति, नेलीनाथन विनजय भारती बलकू, छोटू सिंह, राजू राम, बैजू गहलोत सहित अन्य शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *