कांग्रेसियों ने नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप



जौनपुर , 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया के मामले में राहुल गांधी और साेनिया गांधी काे फंसाने का आराेप लगाते हुए आज कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डाॅ प्रमोद कुमार सिंह व शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से जुलूस निकालकर सत्यमेव जयते और भाजपा के झूठ का नारा लगाते हुए भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे जहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों से जमकर नोक-झोंक हुई ।
भाजपाइयों ने अपने कार्यालय के गेट को अंदर से बंद कर लिया जबकि बाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि ईडी के दुरपयोग की पोल खुल गयी, भाजपा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरपयोग करती है। इस मौके पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, शेरबहादुर सिंह, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, अरुण शुक्ला, अनिल दुबे आजाद, अशरफ अली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव



